बीएसई का सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 1200 अंक से अधिक चढ़कर 78,370 के स्तर पर पहुंच गया। इस दौरान एनएसई का निफ्टी 350 अंक से अधिक चढ़कर 23,715 अंक पर पहुंच गया। गौरतलब है कि सेंसेक्स की 30 में से अधिकांश कंपनियों के शेयरों में तेज़ी रही और एसबीआई के शेयर सर्वाधिक चढ़े।