1200 किमी की दौड़ लगाकर अयोध्या पहुंचे 6 वर्षीय 'मोहब्बत' को सीएम योगी ने किया सम्मानित
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए अबोहर (पंजाब) से करीब 1,200 किलोमीटर की दौड़ लगाकर अयोध्या पहुंचे 6-वर्षीय 'मोहब्बत' नाम के बच्चे को सम्मानित किया है। यूकेजी में पढ़ने वाले 'मोहब्बत' ने नवंबर 2024 में यह यात्रा शुरू की थी व उसे अयोध्या पहुंचने में 1 महीने 23 दिन लग गए।