1200 किमी का सफर कर 2 महीने बाद यूएस में घर लौटी पालतू बिल्ली
अमेरिका के येलोस्टोन नैशनल पार्क में खोई एक पालतू बिल्ली 'रहस्यमय तरीके' से 1200 किलोमीटर का सफर कर 2 महीने के बाद कैलिफोर्निया स्थित वापस अपने घर लौट आई। बिल्ली के मालिक उसे लेकर यात्रा पर गए थे जहां वह खो गई थी। बिल्ली घर से 300 किलोमीटर दूर मिली थी और मालिक की पहचान उसपर लगे माइक्रोचिप से हुई।