1,200 ड्रोन के ज़रिए आसमान से की जाएगी वनडे विश्व कप 2023 के चैंपियंस की 'ताजपोशी'
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल के बाद वनडे विश्व कप 2023 के चैंपियंस की 'ताजपोशी' ड्रोन शो के ज़रिए आसमान से की जाएगी। आयोजकों ने बताया है कि वनडे विश्व कप की ट्रॉफी, विश्व कप का लोगो और चैंपियंस बोर्ड के नज़ारे दिखाने के लिए 1,200 ड्रोन का उपयोग किया जाएगा।