12-13 साल की उम्र में पॉर्न जैसी किसी साइट पर मेरी तस्वीर डाल दी गई थी: जान्हवी
अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने कहा है कि जब वह 12-13 साल की थीं तब उनकी तस्वीरें पॉर्नोग्राफी जैसी किसी साइट पर डाल दी गई थीं। उन्होंने कहा, "मैं मां-पापा के साथ किसी इवेंट में गई थी...मैंने वहां अपनी तस्वीरें उस साइट पर देखीं। मेरे स्कूल के छात्र उन तस्वीरों को देख रहे थे और मुझ पर हंस रहे थे।"