12-14 आयुवर्ग के 2.8 करोड़ से अधिक बच्चों को लगी कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज़
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि देश में 12-14 आयुवर्ग के 2.8 करोड़ से अधिक बच्चों को कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक लग चुकी है। बकौल स्वास्थ्य मंत्रालय, इस आयुवर्ग के 57,62,258 बच्चों को कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी डोज़ भी दी जा चुकी है। गौरतलब है, देश में अब तक कोविड-19 वैक्सीन की 1,88,65,46,894 डोज़ लगाई गई हैं।