12-14 आयुवर्ग के 3 करोड़ से अधिक बच्चों को लगी कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज़

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि देश में 12-14 आयुवर्ग के 3.04 करोड़ से अधिक बच्चों को कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक लग चुकी है। बकौल स्वास्थ्य मंत्रालय, इस आयुवर्ग के 97,80,217 बच्चों को कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी डोज़ भी दी जा चुकी है। गौरतलब है, 12-14 आयुवर्ग का कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को शुरू हुआ था।

Load More