12-14 आयुवर्ग के 3.10 करोड़ से अधिक बच्चों को लगी कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज़
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि देश में 12-14 आयुवर्ग के 3.10 करोड़ से अधिक बच्चों को कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक लग चुकी है। बकौल स्वास्थ्य मंत्रालय, इस आयुवर्ग के 1,10,49,593 बच्चों को कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी डोज़ भी दी जा चुकी है। गौरतलब है, देश में अब तक कोविड-19 वैक्सीन की 1,90,83,96,788 डोज़ लगाई गई हैं।