122 साल में पहली बार दक्षिण कोरिया में तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस के हुआ पार
दक्षिण कोरिया में पहली बार तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। कोरिया मौसम प्रशासन के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी शहर यांगसान में यह रिकॉर्ड दर्ज किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए 20 से अधिक क्षेत्रों में हीटवेव अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से सभी बाहरी गतिविधियों से बचने और ज़रूरी होने पर ही घर से निकलने की अपील की है।