123 सबूत, 23 गवाह, 2000 पन्नों की चार्जशीट...प्रज्वल रेवन्ना को कैसे ठहराया गया दोषी?
घरेलू सहायिका के रेप के मामले में दोषी करार पूर्व जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ जांच में 123 साक्ष्य जुटाए गए और लगभग 2,000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की गई थी। 31 दिसंबर 2024 से शुरू हुई सुनवाई में अदालत में 23 गवाहों के बयान दर्ज किए गए और वीडियो क्लिप्स की फॉरेंसिक रिपोर्ट्स शामिल की गईं।