125 साल का रिकॉर्ड टूटा, भारत में 1901 के बाद दर्ज हुआ सबसे गर्म अगस्त; क्या है इसकी वजह

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, भारत में 1901 के बाद सबसे गर्म अगस्त दर्ज किया गया। IMD प्रमुख मृत्युंजय महापात्र के अनुसार, मॉनसून की सुस्ती और बढ़ते तापमान का कारण भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में बना मज़बूत एल नीनो प्रभाव है। मध्य और पूर्वी भूमध्यरेखीय प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सतह का तापमान (SST) सामान्य से अधिक बना हुआ है।

Load More