126 साल में पांचवां सबसे सूखा जून हुआ दर्ज, सरकार बोली- जल भंडार बढ़ाने की ज़रूरत
वित्त मंत्रालय ने मॉनसून की कमज़ोर प्रगति पर चिंता जताते हुए कहा है कि आने वाले वर्षों में भारत को जल भंडारण क्षमता बढ़ाने पर फोकस करना होगा। मंत्रालय के मासिक समीक्षा रिपोर्ट के मुताबिक, जून-2026 पिछले 126-वर्षों का पांचवां सबसे सूखा जून रहा। बकौल रिपोर्ट, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की धीमी प्रगति का असर खरीफ फसलों की बुवाई पर पड़ा है।