127 वर्ष बाद भगवान बुद्ध के अवशेष लाए गए वापस भारत, पीएम मोदी ने शेयर की तस्वीर
भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष को विदेश से भारत वापस ले आया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर इससे जुड़ी तस्वीर शेयर कर लिखा, "हर भारतीय को गर्व होगा कि भगवान बुद्ध के पवित्र पिपरहवा अवशेष 127 वर्षों बाद अपने घर लौट आए...यह अवशेष 1898 में खोजे गए थे जिन्हें औपनिवेशिक काल के दौरान ले जाया गया था।"