12वीं की बुक में अयोध्या का चैप्टर एनसीईआरटी ने बदला, बाबरी को किया '3 गुंबद वाला ढांचा': खबर
द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, एनसीईआरटी ने 12वीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान की किताब में अयोध्या विवाद वाले चैप्टर को छोटा किया है और बाबरी मस्जिद का नाम बदलकर '3 गुंबद वाला ढांचा' कर दिया है। इसमें बीजेपी की सोमनाथ से अयोध्या की रथ यात्रा, कारसेवकों की भूमिका और बाबरी मस्जिद ढहाने के बाद हिंसा की जानकारियां हटाई गई हैं।