12वीं के बाद नौसेना में मिलती हैं कौन-कौनसी नौकरियां?
भारतीय नौसेना में 12वीं पास करने के बाद ऑफिसर बन सकते हैं जिसके लिए संघ लोक सेवा आयोग नैशनल डिफेंस अकैडमी के लिए परीक्षा आयोजित करता है। इसमें ट्रेनिंग पूरी होने के बाद बीटेक की डिग्री समेत नौसेना में एजुकेशन और एग्ज़ीक्यूटिव ऐंड टेक्निकल ब्रांच में ऑफिसर बनते हैं। नौसेना में 12वीं के बाद बतौर अग्निवीर भी भर्ती होती है।