12वीं की बोर्ड परीक्षा के बाद 2 लड़कों ने शुरू किया बिज़नेस, हुआ ₹1.58 लाख का रेवेन्यू
'द बेटर इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, सूरत के 12वीं पास छात्र श्रेयांशु राणा और प्रथम पेंगावाला ने बोर्ड परीक्षा के बाद कोल्ड कॉफी का बिज़नेस शुरू किया। स्कूल के मेले से मिले आइडिया को उन्होंने कारोबार में बदला। रिपोर्ट के अनुसार, करीब दो महीने में उनके स्टार्टअप ने ₹1.18 लाख से ₹1.58 लाख तक का रेवेन्यू हासिल किया है।