12वीं पास महिलाओं के लिए गुजरात में आंगनवाड़ी में निकली 9000 से अधिक पदों पर बंपर भर्ती
गुजरात के महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिका और मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 9,895 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए 10वीं व 12वीं पास महिला उम्मीदवार वेबसाइट e-hrms.gujarat.gov.in पर जाकर 30-अगस्त तक आवेदन कर सकती हैं। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के लिए आयुसीमा 18 से 33 वर्ष निर्धारित की गई है।