12वीं पास लोगों के लिए अग्निवीर वायु सेना भर्ती के लिए शुरू हुए आवेदन
भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर वायु की भर्तियां निकाली हैं और 12वीं पास अभ्यर्थी भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 8 जुलाई से शुरू हुई है और इसकी अंतिम तिथि 28 जुलाई है। 17.5 वर्ष से 21 वर्ष के लोग इसके लिए वायु सेना के आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।