12वीं फेल अफसर की कहानी, कभी था डांस का जुनून अब तहसीलदार बने बृजेश परमार
12वीं फेल आईपीएस अधिकारी मनोज शर्मा के बाद 12वीं फेल आरएएस अधिकारी बृजेश परमार की स्टोरी चर्चा में है। वह डांस के जुनून के चलते 12वीं कक्षा में फेल हो गए थे और फिर बीए फर्स्ट ईयर में भी फेल हुए। वह प्रोफेशनल डांसर भी रहे। हालांकि, मेहनत के दम पर उन्होंने दो बार राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा पास की।