12-वर्षीय बच्ची के यौन शोषण के मामले में दिल्ली में 5 नाबालिगों समेत 6 आरोपी पकड़े गए
दिल्ली पुलिस ने 12-वर्षीय एक बच्ची के कथित यौन शोषण के मामले में एक 21-वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है और 5 नाबालिगों को पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक, 21-वर्षीय युवक समेत 3 लड़कों ने बच्ची का यौन शोषण किया जबकि अन्य 3 मौके पर मौजूद थे। यह घटना 20 मई को पश्चिम विहार इलाके में घटी थी।