'12वीं फेल' के डायरेक्टर से मिलकर आईपीएस अधिकारी कुमार के रोने का वीडियो आया सामने
'12वीं फेल' के डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा से मिलकर आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार और उनकी पत्नी व आईआरएस अधिकारी श्रद्धा जोशी के रोने का वीडियो सामने आया है। दोनों फिल्म के स्क्रिप्ट रीडिंग सेशन के दौरान विधु से मिले थे जिसके बाद वे रोने लगे थे। गौरतलब है, यह फिल्म मनोज के आईपीएस अधिकारी बनने के संघर्ष पर आधारित है।