'12वीं फेल' के प्रेरणास्रोत आईपीएस अधिकारी मनोज शर्मा का आईजी रैंक पर हुआ प्रमोशन
'12वीं फेल' के प्रेरणास्रोत आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा ने 'X' पर पोस्ट कर बताया है कि भारत सरकार ने उन्हें आईजी रैंक पर प्रमोट किया है। उन्होंने कहा, "एएसपी से शुरू हुई यात्रा आईजी बनने तक जा पहुंची है। इस लंबी यात्रा में साथ देने के लिए सभी का आभार।" शर्मा 2005 बैच के महाराष्ट्र कैडर के अधिकारी हैं।