'12वीं फेल' के प्रेरणास्रोत आईपीएस अफसर संग महामारी के दौरान काम किया था: रोहित शेट्टी
निर्देशक रोहित शेट्टी ने अभिनेता विक्रांत मैसी की फिल्म '12वीं फेल' के प्रेरणास्रोत आईपीएस अफसर मनोज कुमार शर्मा के साथ एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने लिखा, "मनोज इस फिल्म के असली हीरो हैं...कोविड-19 महामारी के दौरान जब वह मुंबई पुलिस का हिस्सा थे, उनके साथ काम करने का मौका मिला...यह छात्रों और युवाओं के लिए प्रेरणादायक फिल्म है।"