'12वीं फेल' देखने के लिए विक्रांत के फैन ने बुक किया पूरा थिएटर, ऐक्टर ने दी प्रतिक्रिया
ऐक्टर विक्रांत मैसी की फिल्म '12वीं फेल' देखने के लिए उनके एक फैन ने पूरा सिनेमाघर बुक कर लिया जिसका वीडियो विक्रांत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। उन्होंने कहा, "शब्द नहीं हैं, सचमुच मेरे पास शब्द नहीं हैं। ढेर सारा प्यार भेज रहा हूं।" गौरतलब है कि '12वीं फेल' 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी।