12वीं सदी की भगवान कृष्ण की मूर्ति महाराष्ट्र के गांव में ज़मीन के अंदर गड़ी मिली

चंद्रपुर (महाराष्ट्र) के एक गांव में निर्माण कार्य के दौरान भगवान कृष्ण की 2-फीट ऊंची मूर्ति ज़मीन के अंदर गड़ी मिली है। इंडियन नैशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट ऐंड कल्चरल हेरिटेज के सदस्य अशोक सिंह ठाकुर ने बताया कि यह मूर्ति 12वीं सदी की है और चालुक्य राजवंश के समय की है। उन्होंने कहा, "हमें किसी मंदिर के अवशेष नहीं मिले।"

Load More