13 मंज़िला इमारत की छत पर मुंबई में मिला 4 फीट लंबा अजगर, सामने आया वीडियो

मुंबई में बारिश के बीच एक 13-मंज़िला रिहायशी इमारत की छत पर 4-फीट लंबा अजगर मिला है जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। पशु अधिकार कार्यकर्ताओं ने सांप को रेस्क्यू कर वन विभाग के अधिकारी को सौंप दिया। एक पशु अधिकार कार्यकर्ता ने बताया कि छत पर जारी निर्माण कार्य के चलते अजगर पर सूखा सीमेंट लगा हुआ था।

Load More