13 वर्षीय रेप पीड़िता ने यूपी में बच्ची को दिया जन्म, दादा पर है रेप का आरोप
मेरठ (उत्तर प्रदेश) में 13 वर्षीय रेप पीड़िता ने मंगलवार को बच्ची को जन्म दिया और जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। हापुड़ की रहने वाली पीड़िता के माता-पिता का निधन हो चुका है व रेप का आरोप उसके दादा पर है जो जुलाई से जेल में बंद है। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को बच्ची की देख-रेख का आदेश दिया था।