13 वर्षीय लड़की ने केरल में गैंग बनाकर कराई करोड़पति नाना की हत्या, वीडियो कॉल पर देखा मर्डर
अलपुझा (केरल) में एक 65-वर्षीय शख्स की हत्या के मामले में उसकी 13-वर्षीय नातिन और 3 नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, लड़की ने दोस्तों संग मिलकर करोड़पति नाना को मारने की साज़िश रची और वीडियो कॉल पर पूरी हत्या देखी। पुलिस के अनुसार, लड़की अपने लिए आईफोन व बॉयफ्रेंड के लिए बाइक खरीदना चाहती थी।