13 वर्षीय यश ने 81 चौके व 18 छक्के की मदद से बनाए 508*(178) रन, इंटर-स्कूल रिकॉर्ड तोड़ा

13-वर्षीय यश चावड़े ने देशभर में इंटर-स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट्स में सीमित ओवरों के क्रिकेट में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर दर्ज करने का रिकॉर्ड बनाया है। चावड़े ने मुंबई इंडियंस जूनियर इंटर स्कूल (अंडर-14) क्रिकेट टूर्नामेंट में नागपुर के सरस्वती विद्यालय की ओर से खेलते हुए सिद्धेश्वर विद्यालय के खिलाफ 81 चौके और 18 छक्के की मदद से 508*(178) रन बनाए।

Load More