13 वर्षीय रेप पीड़िता ने असम में दिया बच्चे को जन्म, मां और नवजात दोनों की हुई मौत
असम के बारपेटा में मंगलवार को 13-वर्षीय एक रेप पीड़िता की प्रसव के बाद मौत हो गई। वहीं, पीड़िता की मौत के 24 घंटे के अंदर ही नवजात की भी मौत हो गई थी। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पड़ोस के एक 40-वर्षीय शख्स पर नाबालिग का कई बार रेप करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया है।