13 वर्षीय लड़के की कर्नाटक में खो खो खेलते वक्त बेहोश होने के बाद हुई मौत, सामने आया वीडियो
मैसूरू (कर्नाटक) में खो खो खेलते वक्त शशांक नामक 13-वर्षीय लड़के के अचानक बेहोश होने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है और उसकी मौत हो गई है। एक अधिकारी ने बताया कि खेलते वक्त चोटिल होने के बाद शशांक की मौत हुई। लड़के को सीने के पास चोट लगी थी जिसके बाद उसे 3 अस्पतालों में ले जाया गया था।