13 वर्षीय लड़की की रेप के बाद गुजरात में भिखारी ने की हत्या
गुजरात में एक 13-वर्षीय लड़की से रेप और उसकी हत्या करने के आरोप में एक 21-वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया गया है। लड़की 27 जून को लापता हुई थी और 2 दिन बाद उसकी लाश राजकोट के अजी इंडस्ट्रियल एरिया में मिली थी। आरोपी की पहचान जयदीप की रूप में हुई है जो भीख मांगकर जीवनयापन करता है।