13 वर्षीय लड़की को 'हॉट' कहने और गलत तरीके से छूने वाले शख्स को मुंबई में हुई 3 साल की जेल
मुंबई की अदालत ने 2016 में 13-वर्षीय लड़की को गलत तरीके से छूने और 'हॉट' कहने को लेकर 50-वर्षीय शख्स को 3 साल की जेल की सज़ा सुनाई है। अदालत ने कहा कि यह कृत्य दर्शाता है कि उसका इरादा यौन शोषण करने का था। आरोपी ने कहा था कि वह उसे किस करना व साथ ले जाना चाहता है।