13 साल की उम्र में मेनिफेस्टेशन करते हुए ब्लैंक चेक लिखा था, 18 साल की उम्र में घर खरीदा: मांधना
भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मांधना ने बताया है कि उन्होंने 13-साल की उम्र में माता-पिता के लिए घर खरीदने का सपना देखते हुए मेनिफेस्टेशन रूटीन के तहत ब्लैंक चेक लिखा था। उन्होंने कहा, "मेरा बस यही मकसद था...मैंने मां को हमें इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए बहुत मेहनत करते देखा था। 18-साल की उम्र में मैंने घर खरीद लिया।"