13 साल की डेटिंग के बाद 25 फरवरी को बॉयफ्रेंड से शादी करेंगी प्राजक्ता कोली: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के अनुसार, 'मिसमैच्ड' फेम अभिनेत्री और यूट्यूबर प्राजक्ता कोली 25 फरवरी को अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड वृषांक खनल से शादी करेंगी। बकौल रिपोर्ट्स, प्राजक्ता और वृषांक ने करीब 13 साल तक एक-दूसरे को डेट किया और सितंबर 2023 में उनकी सगाई हुई थी। कथित तौर पर शादी उनके करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में होगी।