13 साल की मासूम को रिक्शावाले ने बेचा, 5 दिन में 30 लोगों ने किया गैंगरेप
राजस्थान के श्रीगंगानगर में 13 वर्षीय बच्ची से गैंगरेप और उसकी खरीद-फरोख्त का खौफनाक मामला सामने आया है। दर्ज एफआईआर के अनुसार, घर से लापता हुई बच्ची को एक रिक्शावाले ने बहला-फुसलाकर होटल मालिकों को चंद रुपयों में बेच दिया। होटल मालिकों ने उससे जबरन देह-व्यापार कराया और 5 दिनों में 30 से ज़्यादा लोगों ने उसके साथ रेप किया।