13 साल के वैभव को खरीदने के लिए DC और RR के बीच हुई बिडिंग वॉर का वीडियो हुआ वायरल
13-वर्षीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को खरीदने के लिए दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुई बिडिंग वॉर का वीडियो वायरल हो गया है। दिल्ली कैपिटल्स ने पहली बोली लगाई जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स ने बोली बढ़ा दी। ₹1.1 करोड़ पर दिल्ली कैपिटल्स बिडिंग वॉर से हट गई। गौरतलब है, वैभव आईपीएल नीलामी में बिकने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं।