13 साल के वैभव सूर्यवंशी बने IPL नीलामी में बिकने वाले सबसे युवा खिलाड़ी, बने करोड़पति
बिहार के 13 वर्षीय बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में ₹1.1 करोड़ में खरीदा है। ₹30 लाख बेस प्राइस वाले वैभव IPL नीलामी में बिकने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने हैं। गौरतलब है, वैभव ने अक्टूबर में अंडर-19 टेस्ट क्रिकेट में किसी भारतीय का सबसे तेज़ शतक जड़ा था।