13 साल से PhD नहीं कर पाई ईरानी छात्रा ने मांगी मोहलत, पंजाब-हरियाणा HC ने खारिज की याचिका
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने 13-साल में पीएचडी पूरी नहीं कर पाने वाली ईरानी नागरिक मेहरी मालेकी डिजीचेह को आगे मौका देने से इनकार कर उसकी याचिका खारिज कर दी है। मेहरी पंजाब यूनिवर्सिटी में शोध छात्रा है और उसने हाईकोर्ट से एक अवसर मांगते हुए वीज़ा अवधि को 1-वर्ष बढ़ाने व हॉस्टल की सुविधा दोबारा उपलब्ध कराने का आग्रह किया था।