130 फीट ऊंचे साइनबोर्ड पर 6 घंटे फंसा रहा शख्स, सामने मौत देख परिवार से 'अलविदा' कहा
अमेरिका के विलमिंगटन में हाल ही में एक इलेक्ट्रिशियन टेलिस्कोपिक बूम लिफ्ट खराब होने के बाद 130-फीट ऊंचे स्टॉप साइन के अंदर छह घंटे तक फंसा रहा। भीषण गर्मी के बीच उसकी उम्मीद टूटने लगी और उसने परिवार को 'अलविदा' वाले संदेश भेजे। वहीं, 28 किलोमीटर दूर से लिफ्ट लाकर शख्स को नीचे उतारा गया।