13-14 फरवरी को मेयर के चुनाव कराने के लिए दिल्ली सरकार ने एलजी को भेजा प्रस्ताव
दिल्ली सरकार ने उप-राज्यपाल वी.के. सक्सेना को 13 या 14 फरवरी को नगर निगम के मेयर का चुनाव कराने का प्रस्ताव भेजा है। गौरतलब है, राजधानी में इससे पहले तीन बार मेयर पद का चुनाव स्थगित हो चुका है। 6 फरवरी को एमसीडी के सदन में बीजेपी और 'आप' पार्षदों के हंगामे के बाद यह चुनाव स्थगित हो गया था।