135 मैच की फिक्सिंग करने के दोषी मोरक्को के पूर्व टेनिस खिलाड़ी पर लगा आजीवन प्रतिबंध
मोरक्को के पूर्व टेनिस खिलाड़ी यूनस रचिडी पर 135 मैच की फिक्सिंग करने का दोष सिद्ध होने पर आजीवन प्रतिबंध लगाया गया है। इंटरनैशनल टेनिस इंटीग्रिटी एजेंसी के अनुसार, यह किसी भी व्यक्ति द्वारा की गई अब तक की सर्वाधिक मैच फिक्सिंग है। रचिडी अब टेनिस गवर्निंग बॉडीज़ द्वारा अधिकृत या स्वीकृत किसी भी मैच में भाग नहीं ले पाएंगे।