13-वर्षीय लड़की का यौन शोषण करने को लेकर 'डॉक्टर स्ट्रेंज' की ऐक्ट्रेस को हुई 8 साल की जेल
'डॉक्टर स्ट्रेंज' की ऐक्ट्रेस ज़ारा फिथियन को एक लड़की का 13-15 साल की उम्र तक यौन शोषण करने को लेकर 8 साल की जेल हुई है। उनके पति को उसी पीड़िता और दूसरी लड़की के यौन शोषण को लेकर 14 साल की जेल हुई है। कपल एक बच्ची संग 14 बार यौन गतिविधियों में लिप्त होने का दोषी पाया गया।