14 अगस्त सुबह 6 बजे से 15 अगस्त दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी दिल्ली मेट्रो पार्किंग

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने बताया है कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा कारणों के मद्देनज़र मेट्रो स्टेशनों पर 14 अगस्त को सुबह 6 बजे से 15 अगस्त को दोपहर 2 बजे तक पार्किंग की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। बकौल डीएमआरसी, मेट्रो सेवाएं पहले के अनुसार जारी रहेंगी। गौरतलब है, दिल्ली में शुक्रवार को 2,000 ज़िंदा कारतूस बरामद हुए।

Load More