14 कारों के काफिले में शामिल थी हरियाणा में क्रैश हुई रोल्स-रॉयस, किसी ने नहीं भरा टोल टैक्स
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हरियाणा में तेल टैंकर से टकराई रोल्स-रॉयस एक काफिले में शामिल थी। सीसीटीवी फुटेज में दिखा है कि मंगलवार सुबह करीब 11:15 बजे 14 गाड़ियों ने हिलालपुर टोल प्लाज़ा पार किया और कोई भी टोल टैक्स देने के लिए नहीं रुकी। इनमें एक मर्सिडीज़ जीएल एसयूवी, दो मर्सिडीज़ जीएलएस और एक बीएमडब्ल्यू 6 सीरीज़ की कार थी।