14 घंटे तक चली दीपिका कक्कड़ की कैंसर की सर्जरी, पति ने बताया- ICU में हैं ऐक्ट्रेस
ऐक्टर शोएब इब्राहिम ने अपनी पत्नी व टीवी ऐक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की हेल्थ अपडेट देते हुए बताया है कि उनकी सर्जरी हो गई है जो कि 14 घंटे तक चली थी। शोएब ने कहा, "दीपिका अभी आईसीयू में हैं।" उन्होंने कहा, "वह अभी थोड़े दर्द में है लेकिन बाकि सबकुछ ठीक है। आप लोगों (फैन्स) की प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया।"