14 घंटे तक बंद रहेंगी Aadhaar की ऑनलाइन सेवाएं, जल्द निपटा लें ज़रूरी काम
आधार की सभी ऑनलाइन सेवाएं सिस्टम मेनटेनेंस के कारण 25 जुलाई को शाम 7 बजे से 26 जुलाई सुबह 9 बजे तक बंद रहेंगी। इस 14-घंटे के दौरान आधार मोबाइल ऐप और वेबसाइट पर ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। ऐसे में आधार से जुड़ा कोई ज़रूरी ऑनलाइन काम है तो शाम 7 बजे से पहले निपटा लें।