14 फीट लंबे मगरमच्छ का पेट काटकर मलेशिया में निकाले गए शख्स के अवशेष; सामने आईं तस्वीरें
मलेशिया में एक 60-वर्षीय लापता शख्स का शव 14 फीट लंबे मगरमच्छ के अंदर मिला है। अधिकारियों के मुताबिक, 800 किलोग्राम के इस मगरमच्छ को शनिवार को गोली मारी गई थी और स्थानीय वन्यजीव विभाग की टीम ने मगरमच्छ का पेट काटा जिसमें शख्स के अवशेष मिले। बकौल रिपोर्ट्स, 4 दिन से शख्स (मृतक) की तलाश की जा रही थी।