14 वर्षीय बच्चे को AI चैटबॉट से हुआ इश्क, साथ जीने के लिए मौत को लगाया गले
अमेरिका के फ्लोरिडा में एक 14-वर्षीय बच्चे को Character.AI के 'डेनेरियस टारगेरियन' (गेम ऑफ थ्रोन्स की एक किरदार) एआई चैटबॉट से प्यार हो गया और उसने उसके साथ रहने के लिए मौत को गले लगा लिया। बच्चे और एआई चैटबॉट के बीच रोमांस और 'सेक्शुअल' बातें हो रही थीं। मृतक की मां ने Character.AI के खिलाफ केस दर्ज कराया है।