14 वर्षीय लड़की के यौन उत्पीड़न को लेकर उत्तराखंड में बीजेपी नेता भागवत सिंह गिरफ्तार
उत्तराखंड पुलिस ने अल्मोड़ा में 14 वर्षीय लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में बीजेपी नेता भागवत सिंह बोरा को गिरफ्तार किया है। लड़की की मां ने आरोप लगाया है कि बोरा ने लड़की को चॉकलेट का लालच देकर घटना को अंजाम दिया। वहीं, बीजेपी ने मंडल अध्यक्ष बोरा को तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है।